Breaking News

वैश्विक तनाव से ग्वार गम और नागौर का जीरा हुआ सस्ता, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी


पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसे हालात का सीधा प्रहार अब राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है. विशेष रूप से नागौर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के किसान और व्यापारी इस समय गहरे संकट में हैं. नागौर का विश्व प्रसिद्ध जीरा, जोधपुर का ग्वार गम और मेड़ता की मैथी जैसे प्रमुख उत्पाद, जिनका बड़ा हिस्सा विदेशों में निर्यात किया जाता है, उनकी मांग में भारी गिरावट आई है. खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री मार्ग असुरक्षित हो गए हैं, जिससे निर्यात की खेप बंदरगाहों पर ही अटक गई है. करोड़ों रुपये का माल कंटेनरों में बंद होने से बाजार में नकदी का प्रवाह रुक गया है और स्थानीय मंडियों में खरीदार गायब हैं.

No comments