Breaking News

10वीं के बाद विषय चुनने की उलझन खत्म: स्कूलों में अनिवार्य हुई कॅरियर काउंसलिंग


राजस्थान मेेेेें दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब आगे क्या पढ़ें, इस सवाल से जूझने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब 10वीं पास विद्यार्थियों को सही संकाय आट्र्स, साइंस, कॉमर्स या वोकेशनल चुनने के लिए स्कूल स्तर पर ही अनिवार्य रूप से कॅरियर काउंसलिंग दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को आदेश जारी कर इस कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी विशेष संकाय के लिए छात्रों पर दबाव न डालें बल्कि सभी स्ट्रीम्स के रोजगार अवसरों को समान रूप से बताएं। 

No comments