Breaking News

44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी


अप्रैल से ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के साथ-साथ छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. 

No comments