कोटा में देसी पिस्टल लेकर घूम रहा था बदमाश:वारदात की फिराक में था आरोपी
कोटा ग्रामीण पुलिस ने आज सोमवार को एक बदमाश को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार लेकर घूम रहा था और दाईं मुख्य नहर के पास तेजाजी मंदिर जाने वाले रास्ते पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसे वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है, जो भीमपुरा हाल तलाईपाड़ा, कैथून का रहने वाला है। थानाधिकारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

No comments