झुंझुनूं नगर परिषद की हाईटेक पहल:अब डिजिटल ट्रैक होगा 'डोर-टू-डोरÓ कचरा संग्रहण
झुंझुनूं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में नगर परिषद झुंझुनूं ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद अब तकनीक का उपयोग कर घर-घर कचरा संग्रहण की निगरानी करेगी। इसके लिए शहर के करीब 40 हजार मकानों पर विशेष आरएफआईडी स्मार्ट कार्ड लगाए जा रहे हैं।
नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य जन-भागीदारी बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि कचरा संग्रहण की टीम शत-प्रतिशत घरों तक पहुंच रही है। ऐप के माध्यम से रूट की लाइव मॉनिटरिंग होगी, जिससे व्यवस्था में लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहेगी।

No comments