Breaking News

बस कंडक्टर ने लौटाया ढाई तोले के सोने का हार, पेश की मानवता की अनूठी मिसाल


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से ईमानदारी की एक ऐसी सुखद तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवता पर विश्वास को और गहरा कर दिया है। बता दें कि एक निजी बस परिचालक ने यात्री का गिरा हुआ कीमती आभूषण लौटाकर ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है।
 मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की रहने वाली मोनिता बांगड़ अपने पीहर भीलवाड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं। वह निजी ट्रैवेल्स की बस से सफर कर रही थीं। बस से उतरकर जब वह आरके कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचीं, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके गले से ढाई तोला वजनी सोने की चेन और पेंडल गायब है। 

No comments