रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से 3 दिनों के लिए जर्मनी के दौरे पर
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी का आधिकारिक दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है। इस तीन दिवसीय दौरे में वह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पिछले सात सालों में जर्मनी का यह पहला दौरा है।
राजनाथ सिंह जर्मन रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करने की उम्मीद है, ताकि मेक-इन-इंडिया पहल के तहत संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।

No comments