Breaking News

मजदूरी के रुपए मांगने पर हमला, एक महिला सहित तीन घायल


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 22 एलजीडब्ल्यू में मजदूरी के रुपए मांगने पर मजदूर पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई एक महिला व एक अन्य पर भी हमला करके घायल कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मारपीट के शिकार 37 वर्षीय राम सिंह बावरी ने रिपोर्ट दी कि मैंने ठेकेदार तारा ङ्क्षसह ने गमदूर सिंह के खेत में सरसों निकालने के लिए मजदूरी पर लगाया था। मैंने तारा सिंह से मजदूरी के 2900 रुपए लेने थे। तारा सिंह मजदूरी के रुपए नहीं दे रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे घर आया तो जरनेल सिंह व तारा सिंह बाहर खड़े थे। 

No comments