अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 23 बीबी बेरां में अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक का साला मामूली रूप से घायल हो गया। बीकानेर में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
एएसआई हरजिन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि हादसे में 31 वर्षीय घनश्याम जाटव की मौत हो गई। सचिन व उसका जीजा घनश्याम बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। बाइक सचिन चला रहा था। हादसे में बुरी तरह से घायल घनश्याम को श्रीगंगानगर रेफर किया गया था। यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया।

No comments