Breaking News

आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग


आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र में डिवीजन चौकी के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज सोमवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील रसायनों के कारण आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, लेकिन केमिकल पदार्थों की अधिकता के चलते आग बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

No comments