कोटा में दो अनाथ युवतियों के लिए दूल्हे की खोज:राजस्थान के युवकों से ही आवेदन मांगे जा रहे
कोटा के नांता स्थित राजकीय बालिका गृह में एक बार फिर खुशियों की शहनाई गूंजने वाली है। यहां रह रही दो अनाथ युवतियों के विवाह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उनके लिए पूरे राजस्थान में दूल्हे की तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि इन बेटियों के लिए केवल राजस्थान के युवकों से ही आवेदन मांगे जा रहे हैं।
बालिका गृह प्रशासन ने विवाह प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया है। अब तक पांच युवकों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 50 से अधिक पूछताछ कॉल्स भी आ चुकी हैं।

No comments