'गो सम्मान दिवसÓ पर दिखा जनसैलाब, गाय को 'राष्ट्रमाताÓ घोषित करने की मांग
देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान अभियानÓ के तहत सोमवार को अलवर शहर में गो-भक्तों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर 'गो सम्मान दिवसÓ मनाया। इस अवसर पर शहर में एक भव्य रैली का आयोजन किया ड्डगया, जिसमें शामिल गो-सेवकों ने गाय के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और सरकार से गौवंश के संरक्षण व सम्मान के लिए कड़े कदम उठाने की पुरजोर मांग की।
सोमवार सुबह अलवर के भवानी तोप चौराहा पर बड़ी संख्या में गो-सेवक और आमजन एकत्रित हुए। यहाँ गो-सेवकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।

No comments