बाइक, पशु से टकराने पर चालक की मौत
श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में चक 7 बीकेएम बस स्टेंड के निकट बाइक, पशु से टकराने पर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय दारा सिंह पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी 4 बीकेएम बख्तावरपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने राजाराम जाट की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। मृतक, परिवादी का भतीजा था।

No comments