Breaking News

श्रीगंगानगर में हुआ ब्लैकआउट व मॉकड्रिल


श्रीगंगानगर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 23 अप्रैल गुरुवार रात्रि 9 बजे शहर में ब्लैकआउट एवं कलेक्ट्रेट परिसर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। हालांकि इस अभ्यास के दौरान व्यवस्थाओं में कई खामियां भी सामने आईं, जिससे अभ्यास की प्रभावशीलता पर सवाल उठे।
शहर में विद्युत निगम द्वारा ब्लैकआउट लागू करने के प्रयास किए गए, लेकिन अधिकांश घरों, शोरूमों व प्रतिष्ठानों में इनवर्टर और जेनरेटर के चलते रोशनी बनी रही। इससे ब्लैकआउट की गंभीरता काफी हद तक प्रभावित हुई।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य विभागों ने भाग लिया। 

No comments