करंट अकाउंट से 88 लाख साइबर ठगी का लेनदेन
हनुमानगढ़ टाउन में रहने वाले एक मजदूर के करंट बैंक खाता से करीब 88 लाख रुपए साइबर ठगी के लेनदेन का मामला सामने आया है। पोर्टल में इस खाते से साइबर ठगी की 18 शिकायते दर्ज होने के बाद इस बैंक खाते की पड़ताल शुरू हुई। इसके बाद साइबर थाना में हवलदार बलराज सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार टाउन के पंजाबी मौहल्ले में रहने वाले श्योचंद पुत्र जनकराज के नाम से बैंक ऑफ बडौदा में करंट खाता है। फर्म का नाम जनक इंटरप्राइजेज है। इस बैंक खाते से 88 लाख 7 हजार 413 रुपए का लेनदेन हुआ है। साइबर ठगी के शिकार होने पर पोर्टल व 18 शिकायतें दर्ज हुई।

No comments