Breaking News

प्रॉपर्टी को लेकर फायरिंग


हनुमानगढ़ के नोहर कस्बे की दयानंद कॉलोनी में प्रोपर्टी के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी फॉरच्यूनर व सल्टोस गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीडि़त 39 वर्षीय राजेश जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता आदराम, मां समेस्ता देवी, पत्नी सुमन, मेरी भाभी इंदू के नाम से 26 आरडब्ल्यूडी में कृषि भूमि, गांव गंधेली व टोपरिया में पैतृक प्लॉट है। आरोपी साहबराम जाट निवासी टोपरिया, उसका बेटा ईश्वर नाजायत रूप से कब्जा करके अन्यत्र रहन बैय करते हैं। इस कारण हमारे परिवार से रंजिश रखते हैं। 

No comments