Breaking News

लड़की से बातचीत करने का मामला खून-खराबे तक पहुंचा


श्रीगंगानगर में लड़की से बातचीत का मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में मां-बेटा सहित तीन जने घायल हो गये। घायलों को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार गांव 8 ए छोटी निवासी 51 वर्षीय रोशनलाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा जगदीश व साडू का लड़का सुमित घर से मजदूरी करने के लिए श्रीगंगानगर गये थे। मेरे पड़ौसी रमेश के लड़के विशाल ने जगदीश व सुमित को नेहरू पार्क मे बुला लिया। वहां विशाल के साथ मनीष व अन्य युवक भी थे। वहां इनकी आपस में बोलचाल हो गई। 

No comments