Breaking News

सड़क हादसों पर सख्ती: अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश, हाईवे सुरक्षा पर फोकस


श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की कार्य योजना को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर यातायात परिवहन आयुक्त निधि सिंह ने की।
बैठक के दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विशेष रूप से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने और जोखिम वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

No comments