Breaking News

रावला व्यापार मंडल की बैठक में हंगामा गेहूं खरीद व्यवस्था पर उठे सवाल


श्रीगंगानगर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करने वाली एजेंसी एफसीआई के करीब 8 हजार खाली बैग रावलामंडी में एक मजदूर के घर मिलने के मामले में व्यापार मंडल ने आज एक  बैठक बुलाई। बैठक में खाली बैग मिलने के मामले को लेकर हंगामा हुआ। व्यापारियों पर खाली बैग की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार ये खाली बैग रावलामंडी से 5 किलोमीटर पहले एक होटल पर रखवाए गए थे ,फिर वहां से किसी समय मजदूर के घर पहुंचाए गए। खाली बैग मिलने के बाद खरीद व्यवस्था पर तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं व्यापार मंडल ने इस मामले में लीपापोती शुरू कर दी है। 

No comments