पार्को के निकट आवारागर्दी करने वालों पर कार्यवाही
श्रीगंगानगर में ऑपरेशन गरिमा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। यूनिट ने नेहरू पार्क, बस स्टेंड व गोदारा कॉलेज के निकट आवारागर्दी करने वालों बाइक सवार युवकों को रोक कर पूछताछ की। इनके वाहनों के चालान किये गये।
प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरूनानक कॉलेज/स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कालिका टीम की महिला कांस्टेबल प्रियंका ने द्वारा विद्यार्थियों को पेट्रोलिंग यूनिट की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्होंने कहाकि आवारागर्दी करने वाले युवकों से डरने की जरूरत नहीं है।

No comments