खेत से तंगली व गेहूं चुरा कर लगा दी आग
हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 5 सीएचएन ढाणी में एक मकान से कृषि उपकरण व गेहूं चोरी करने के बाद कमरे में आग लगा दी गई। किसान ने अज्ञात जनों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार गांव छानी बड़ी निवासी जगतपाल सिंह ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति ने ढाणी से दो तंगळी, गेहूं के दो थैले चोरी कर लिये। इसके बाद कमरे में रखे सामान बिस्तर, चारपाई व कपड़ों में आग लगा दी। इससे पूर्व में भी दो बार ताला तोड़ कर सामान चोरी किया जा चुका है।

No comments