Breaking News

पुष्य नक्षत्र पर गणेश मंदिर में पंचामृत अभिषेक


श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ रोड स्थित सफेद चूहों वाले मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान श्रीगणेश का पंचामृत अभिषेक किया गया।
मुख्य पुजारी राम बाबू के सान्निध्य में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान गोपाल जी तायल रहे। विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक व पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया तथा सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। अभिषेक के बाद पंचामृत प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। मंदिर समिति के अनुसार पुष्य स्नान व पूजा से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है।

No comments