Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला शाखा ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया तथा एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष जिलाध्यक्ष मंजू स्वामी व महामंत्री कुलविन्द्र कौर के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है।

No comments