18वीं ध्वजा यात्रा पर अमरनाथ रवाना हुए काली बाबा
श्रीकरणपुर में बाबा अमरनाथ बर्फानी धाम के लिए श्रद्धालु राजपाल छाबड़ा उर्फ काली बाबा शुक्रवार को 18वीं बार पैदल ध्वजा यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा की शुरुआत श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद माँ चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजा कर उन्हें विदाई दी गई।
श्रद्धालुओं व शहरवासियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते शिव कुटिया तक भव्य विदाई दी। पूरे मार्ग में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।

No comments