अपने ही घर में जिंदा जली वृद्धा
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 5 के में स्थित एक मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला जल गई। गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर किया गया था, जहां रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार मृतका 65 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी नरसी बिश्रोई थी। उसके पोते नवीन बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि दादी जिस कमरे में सो रही थी। उसमें गद्दे, कपड़े व अन्य सामान पड़ा था। मोबाइल के चार्जर से शॉट सर्किट होने पर कपड़ों में आग लग ई। दादी आग से घिर गई, काफी जल गई। मेरी मां पड़ौस में गई हुई।

No comments