बिहाणी एसडी कॉलेज में सेवा पखवाड़ा आयोजित
श्रीगंगानगर के सेठ जी.एल. बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया।
इस दौरान संविधान विषय पर विचार गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितु कौशिक, प्रो. सतनाम व अन्य वक्ताओं ने संविधान के महत्व और उसके मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

No comments