धरने पर बैठे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला
झुंझुनूं के मलसीसर उपखण्ड मुख्यालय पर उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई जब न्याय की मांग कर रहे किसानों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। कई लोग घालय हो गए।
अलसीसर गांव में एक किसान की सरसों की फसल को असामाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले किए जाने के विरोध में किसान तहसील कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के हमले ने प्रदर्शन स्थल पर हड़कंप मचा दिया। अलसीसर गांव में एक पीडि़त किसान की सालभर की मेहनत को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर राख कर दिया था।

No comments