Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में फिर लौट आई ठंड, दो दिन तक आंधी- ओले के साथ खूब पड़ेगी बारिश


आज मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश हुई, जिससे बढ़ते तापमान से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए 'येलो अलर्टÓ जारी करते हुए तेज़ हवाओं, बादलों भरे आसमान, बारिश और कुछ जगहों पर तूफ़ान का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश या तूफ़ान आने की संभावना भी जताई है। 9 अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। 
इसके बाद, 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ़ होने की संभावना है, जिससे तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद है। 

No comments