केंद्र सरकार ने दोगुनी की 5 किलो वाले 'छोटू' गैस सिलेंडर की सप्लाई
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री रास्तों में बाधाओं के बावजूद भारत सरकार ने देश के प्रवासी मजदूरों के लिए रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए राज्यों को दी जाने वाली 5 किलोग्राम के 'फ्री ट्रेड एलपीजीÓ सिलेंडरों की दैनिक आपूर्ति को दोगुना कर दिया है।
सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूरों तक आसानी से खाना पकाने का ईंधन पहुंचाना है। इस फैसले से 5 किलो वाले सिलेंडरों की दैनिक बिक्री 1 लाख यूनिट से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है।

No comments