Breaking News

प्राईवेट स्कूल की बेकाबू बस खाई में उतरी:ड्राइवर मौके से फरार, 6 से ज्यादा बच्चे चोटिल


भीलवाड़ा के बेलावा गांव में आज मंगलवार सुबह एक प्राईवेट स्कूल की बस खाई में उतर गई। हादसे में 6 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया।
पारोली थाना क्षेत्र के बेलावा गांव के पास घटना हुई। बस सेंट पॉल स्कूल सांकड़ा के बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही थी। हादसे के समय बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

No comments