जयपुर में तेज बारिश, नागौर में ओले गिरे:चेतावनी के कारण मंडियां बंद
राजस्थान में नए वेदर सिस्टम के कारण जयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में कभी तेज तो कभी धीरे बरसात हो रही है। नागौर जिले में सुबह चने के आकार ओले भी गिरे। आंधी-बारिश की चेतावनी के नागौर की दो मंडी में आज छुट्टी है।
वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने आज 17 जिलों में बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 20 से 50 एमएम तक बरसात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर रहेगा। वहीं, 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है।

No comments