राजस्थान- स्कूलों में टीचर्स की भूमिका में आए जज:साइबर सिक्योरिटी का पाठ पढ़ाया
आज मंगलवार सुबह जयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर सहित तमाम शहरों में अलग-अलग कोर्ट में तैनात जज स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को साइबर फ्रॉड के तरीके, उससे बचने के उपाय बताए। राजस्थान के करीब 1400 स्कूलों में उन्होंने स्टूटेंड्स को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां भी बताईं।
जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व डिस्ट्रिक्ट जज पवन जीनवाल ने बजाज नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में बच्चों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया।

No comments