राजस्थान में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी, चांदी 1 हजार तो सोना 500 रुपए हुआ महंगा
राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज मंगलवार को सराफा बाजार में एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोने के दाम में ?500 का इजाफा हुआ, वहीं चांदी ?1000 महंगी हो गई।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर करीब 2,29,600 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव लगभग 2,28,200 रुपए तक पहुंच गया। वहीं सोने की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 1,47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

No comments