Breaking News

एक्शन मोड में नजर आए कलेक्टर, ठेकेदार पर लगाई 25 हजार की पेनल्टी


सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, पार्किंग, लैब, आईसीयू, दवा वितरण केंद्र, भंडार और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एनीमिया की रोकथाम के लिए दो चरणों में विशेष अभियान चलाने की बात कही।

No comments