ऑपरेशन एंटी-वायरस में 7 साइबर ठग गिरफ्तार
डीग जिले में 'ऑपरेशन एंटी-वायरसÓ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों के पास से 7 मोबाइल फोन और 7 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण कांबले के निर्देश पर कामां, पहाड़ी और जालुकी थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग इलाकों में की गई।
गिरफ्तार किए गए ये ठग सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की बनकर लोगों को वीडियो कॉल करते थे। इसके बाद वे अश्लील वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे, जिसे 'सेक्स्टॉर्शनÓ कहा जाता है।

No comments