Breaking News

इलाज के लिए आया मरीज फर्श पर पड़ा रहा, किसी ने संभाला तक नहीं


श्रीगंगानगर के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आए एक  मरीज के वार्ड में बदहवास में फर्श पर पड़े रहने का मामला सामने आया है। इस मरीज के साथ  उसके किसी परिजन के नहीं आने पर उसको किसी ने संभाला ही नहीं, और तो और यहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने भी इंसानियत के नाते अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी।  उसके सिर के नीचे और टांगों पर खून लगा हुआ था। जब इसके शरीर से बदबू आने लगी तो एमसीएच भवन स्थित वार्ड में भर्ती अन्य मरीज अपने बेड छोडकऱ बाहर आ गए। 
लोगेां ने बताया कि  यह मरीज 15 अप्रैल को यहां आया था। वार्ड में तैनात स्टाफ की ओर से ध्यान नहीं देने के कारण शुक्रवार पूरी रात वह फर्श पर ही पड़ा रहा।  

No comments