Breaking News

साढ़े पांच लाख की विद्युत भूमिगत केबल चोरी


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग 11, 33 केवी की भूमिगत केबल चोरी हो गई। इस केबल की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए थी। इस चोरी की जानकारी मिलने के बाद निगम के जेईएन ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार जेईएन फरमान सिंह रामगढिय़ा ने रिपोर्ट दी कि  अनूपगढ़ उपखंड के विभिन्न इलाकों में 11/33 केवी की भूमिगत केबल बिछी हुई थी। अज्ञात चोरों ने कई स्थानों से कुल 286 मीटर भूमिगत केबल काट कर चोरी कर ली। 

No comments