सड़क हादसे में मासूम पोती की मौत
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में सतीपुरा-हनुमानगढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके दादा-दादी व मां बुरी तरह से घायल हो गये। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पंजाबी मौहल्ला निवासी 70 वर्षीय लीला सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरा पुत्र रोशन निवासी सुरेशिया, अपनी पत्नी पूजा, पुत्रवधु महकदीप पत्नी अमनदीप व डेढ़ वर्षीय पोती सांझ के साथ स्कूटी पर जा रहा था।

No comments