Breaking News

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में अब तक 47000 क्विंटल चने की खरीद


श्रीगंगनगर और हनुमानगढ़ जिलों में 16 अप्रैल तक 47000 क्विंटल चने की खरीद समर्थन मूल्य पर हो चुकी है। इसमें श्रीगंगानगर जिले की 17000 और हनुमानगढ़ की 30000 क्विंटल जिंस शामिल है। अगर सरसों की बात करें तो अभी एक भी किसान ने समर्थन मूल्य पर सरसों का बेचान नहीं किया है, क्योंकि सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल है और खुले बाजार में भाव 6700 रुपए के आसपास चल रहे हैं। चने का समर्थन मूल्य 5975 रुपए प्रति क्विंटल है और बाजार में चने का भाव 5000-5200 रुपए के आसपास है। 

No comments