कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा
श्रीगंगानगर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय के सभी 18 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।
परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक भूपेश शर्मा के अनुसार, परीक्षा में 7646 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1118 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 8764 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
No comments