सीआरएसई कैप्टन शशि किरण ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर कैप्टन शशि किरण ने शनिवार को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन और सीक लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान कैप्टन शशि किरण ने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रस्तावित नए यार्ड निर्माण योजना को लेकर स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों पर जोर दिया।
कैप्टन शशि किरण, जो 'रन फॉर सोल्जर हाफ मैराथनÓ के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं, रविवार को लालगढ़ जाटान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
No comments