झुंझुनूं में नारियल के रेशों से तैयार होंगे पौधे
झुंझुनूं में 23 हेक्टेयर में हाईटेक नर्सरी तैयार की जाएगी। हाईटेक इसलिए क्योंकि यहां पौधों को पॉलिथीन की जगह नारियल के रेशों में तैयार किया जाएगा।
वहीं पानी बचाने के लिए बूंद-बूंद सिंचाई का प्रयोग होगा। नमो नर्सरी के मास्टर प्लान के तहत इसे तैयार किया जाएगा। उपनिदेशक कार्यालय उप वन संरक्षक काव्या बी. ने बताया कि बीड़ झुंझुनू में करीब 23 हेक्टेयर में यह विशेष नर्सरी तैयार की जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पौधों की ग्रोथ तेज होगी और पानी की खपत 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

No comments