राजस्थान के इस जिले में बनी थी देश की पहली पंचायत
हर साल 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रेल 2010 को मनाया गया था। यह दिन भारत में गांव स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक आधार मिलने के लिए मनाया जाता है। खास बात यह है कि इस व्यवस्था की पहली शुरुआत राजस्थान की धरती से हुई थी। 2 अक्टूबर 1959 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर जिले में पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया था।
भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत सबसे पहले राजस्थान के नागौर जिले के बगदरी गांव में हुई थी। भारत में आधुनिक पंचायती राज व्यवस्था की नींव महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के विचार से जुड़ी मानी जाती है।

No comments