Breaking News

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद अमित शाह ने किया मतदाताओं का अभिनंदन


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोडऩे के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए माननीय चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं।


No comments