Breaking News

अकाउंट में फ्रॉड का 1 रुपया भी आया,तो केस दर्ज


सीकर में साइबर ठगी पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। साफ चेतावनी दी गई है कि अगर किसी भी बैंक खाते में साइबर फ्रॉड की राशि का एक रुपया भी आता है तो संबंधित अकाउंट होल्डर और उसे किराए पर देने वाला दोनों कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
'ऑपरेशन म्यूल हंटरÓ के तहत पुलिस ऐसे संदिग्ध खातों की पहचान कर रही है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। अगर किसी ने थोड़े से लालच के चक्कर में आकर बैंक अकाउंट किराए पर दिया तो आपके साथ अकाउंट किराए पर लेने वाला भी जेल जाएगा।

No comments