Breaking News

दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग


दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 7:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। अभी तक 17 गाडिय़ों को मौके पर भेजा जा चुका है। स्थानीय पुलिस, राहत व बचाव कार्य के लिए कई टीम व कैट्स एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

No comments