अस्पताल की 5वीं मंजिल की बालकनी पर चढ़ा मरीज
दिल्ली के आनंद विहार में स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अस्पताल में भर्ती एक मरीज अचानक पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने वहां से नीचे कूदने की धमकी दी। जिसके बाद नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। इस ड्रामे के बाद अस्पताल प्रशासन और दिल्ली अग्निशमन सेवा के हाथ-पांव फूल गए।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है।

No comments