अक्षय तृतीया पर परशुराम महादेव का होगा विशेष श्रंगार
अरावली पर्वत श्रृंखलाओं में पाली-राजसमंद सीमा पर स्थित परशुराम महादेव गुफा में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। परशुराम महादेव ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं।
ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश सिंह परमार और व्यवस्थापक अंबालाल गुर्जर ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसमें जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, गंगाजल और गुलाब जल से अभिषेक शामिल है। आयोजन के दौरान 21 किलो फूलों का विशेष हार अर्पित किया जाएगा। शिवलिंग को अर्धनारीश्वर साफा पहनाकर भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

No comments