पहाड़ी बकरी-बकरा चोरी
श्रीगंगानगर के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 6 जेकेएम में स्थित बाड़े से पहाड़ी बकरी व बकरा चोरी हो गया। पशु पालक ने मांस बेचने वाले एक व्यक्ति पर चोरी का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
जरिए इस्तगासा दर्ज मुकदमे में 63 वर्षीय गोपालराम नायक ने रिपोर्ट दी कि घर के बाड़े से पहाड़ी पालतू बकरी व पालतू बकरा चोरी हो गया। मुझे गांव 7 एलसी में मांस बेचने वाले मानेवाला के व्यक्ति पर चोरी का संदेह है। मैंने उसी दिन इस व्यक्ति को पांच बकरियां बेची थी। उस वक्त उसने यह बकरा व बकरी खरीदने की पेशकश की थी, लेकिन मैंने मेरा कर दिया था।

No comments