Breaking News

बहुओं के लिए बनवाये जेवर चोरी




केसरीसिंहपुर के गांव 2 डब्ल्यू गुरूसर में रहने वाले एक परिवार में बेटों की शादी में बहुओं के लिए बनवाये गये जेवर व नगदी चोरी हो गई। चोरी के वक्त घर में दादा-पोता सो रहे थे, लेकिन इन्हें चोरों के घुसने का आभास तक नहीं हुआ। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय पूजा पत्नी रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह अपने पुत्र के साथ श्रीकरणपुर में रिश्तेदारी में गई थी। मेरा पति बीकानेर में मजदूरी करने गया हुआ है। पीछे घर में मेरा ससुर पोखरराम व बड़ा बेटा दीपक थे। दीपक व मेरा ससुर बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। उसी रात अज्ञात घर में घुसे।

No comments